बाँदा-जमीनी विवाद को लेकर देर रात्रि दबंगो ने ढाया कहर 01 की मौत 02 घायल
रिपोर्ट-ज़फ़र अहमद: बाँदा में जमीनी विवाद को लेकर देर रात दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट -पीट की हत्त्या कर दी वहीं दो लोग इस हमले में घायल हो गए जिसमे एक कि हालात गंभीर है। , घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गए फिलहाल पुलिस आरोपियों कीं तलाश में छापेमारी कर रही है ,वही पीड़ित पक्ष इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही बता रहा है परिजनों का आरोप है कि दबंग पहले भी उन पर हमला कर चुके हैं लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की।
मामला तिन्दवारी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव का है जहां जमीनी विवाद को लेकर दबंगो ने हथियारों और लाठी -डंडों से लैश होकर एक परिवार के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया और पूरे परिवार के ऊपर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाना शुर कर दी और जिससे परिवार के दो सगे भाई घनश्याम और अरुण बुरी तरह जख्मी हो गए जिन्हें परिजनों ने पहले तिन्दवारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया लेकिन हालात गम्भीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बाँदा रेफर कर दिया गया जहां ईलाज के दौरान घनश्याम सिंह की मौत हो गयी वहीं उसके छोटे भाई अरुण सिंह को भी गंभीर चोटें आई हैं जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
मृतक के परिजनों और पड़ोसियों के कहना है कि गांव का दबंग राजा सिंह मृतक की जमीन कब्जाना चाहता था जिसको लेकर उसने पहले भी मृतक के परिवार पर हमला किया था लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई गंभीरता नही दिखाई जिसके चलते कल रात राजा सिंह गांव के प्रधान के साथ अपने 5-6 गुर्गों के साथ घनश्याम के परिवार के ऊपर हमला बोल दिया पर हमला बोल दिया और घटना को अंजाम दे डाला जिसमे घनश्याम की दर्दनाक मौत हो गयी।
इस पूरी घटना का कारण पुलिस जमीनी विवाद बता रही है पुलिस का कहना है कि घनश्याम सिंह और राजा सिंह के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है जिसको लेकर आज दोनों पक्षों में विवाद हो जिसके बाद यह घटना घटित हो गयी,। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगा दी है और उनकी शीघ्र गिरफ्तारी का दावा कर रही है ।
लेकिन सही मायने में इस पूरी घटना की जुम्मेदार पुलिस ही है मृतक और उसके परिवार पर जब पहले हमला हुआ था अगर उसी समय पुलिस ने मामले को गंभीरता से ले लिया होता तो आज शायद यह घटना न होती और घनश्याम जिन्दा होता एक परिवार उजड़ने से बच जाता।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


