टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
नई दिल्ली: Virat Kohli As Captain in Test Cricket: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के साथ ही विराट कोहली ने बतौर कप्तान कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। 3-0 से दक्षिण अफ्रीका को रौंदने के बाद विराट कोहली भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।
साउथ अफ्रीका का सूपड़ा साफ
विराट कोहली भारत के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीकी टीम का तीन मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ किया है। इससे कोई भी भारतीय कप्तान ये कमाल नहीं कर पाया है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक से ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने वाले भी वे भारत के पहले कप्ता बन गए हैं। विराट से पहले सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ने प्रोटियाज टीम के खिलाफ 1-1 सीरीज जीती है।
सबसे ज्यादा पारी और रनों से जीत
दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने बतौर कप्तान 9वीं बार किसी टीम को एक पारी और रनों के अंतर से टेस्ट मैच में मात दी है। इससे पहले सबसे ज्यादा बार एक पारी और रनों के अंतर से जीतने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धौनी के नाम था, जिसकी अब विराट कोहली ने बराबरी कर ली है। विराट कोहली और धौनी के बाद बतौर भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 8 बार और सौरव गांगुली ने 7 बार विपक्षी टीमों को पारी और रनों के अंतर से मात दी है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीत
भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, दुनिया के वे दूसरे ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका को बतौर कप्तान 7 मैचों में मात दी है। विराट से ऊपर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने प्रोटियाज टीम को बतौर कप्तान 8 मैचों में धूल चटाई है।
7 दोहरे शतक का रिकॉर्ड
विराट कोहली बतौर कप्तान सात दोहरे शतक लगाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा डबल टेस्ट सेंचुरी ठोकने वाले भी इकलौते खिलाड़ी हैं। विराट कोहली ने पुणे के मैदान पर नाबाद 254 रन की पारी खेली थी।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


