साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
नई दिल्ली: रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम 12 खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए उतरे। ऐसा किसी भूल या गलती के कारण नहीं बल्कि, नियमों के मुताबिक हुआ। ऐसा पहली बार नहीं है जब 12वां खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए उतरा। इससे पहले दो बार और 12वां खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए उतरा, जिसमें से दो बार भारतीय टीम के लिए मुसीबत खड़ी हुई है।
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर को तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में चोट लग गई। चोट लगने के कारण डीन एल्गर को मैदान से बाहर जाना पड़ा। दूसरी पारी के 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर एल्गर चोटिल हुए थे जब एल्गर उमेश यादव की उछलती गेंद को समझ नहीं पाए थे और गेंद से नजरें हटा लीं, जिस कारण गेंद उनके हेल्मेट पर जा लगी और फिर वह पिच पर ही बैठ गए।
मैदान से वापस चले गए डीन एल्गर
डीन एल्गर को इस हालत में देखकर फीजियो मैदान पर आए और फिर शुरुआती जांच करने के इसके बाद उन्हें पवेलियन ले जाया गया। आइसीसी के नए नियमों के तहत सिर पर चोट लगने पर टीम का 12वां स्थानापन्न खिलाड़ी (Concussion substitute batsman) बल्लेबाजी भी कर सकता है। पहले चोटिल खिलाड़ी की जगह सिर्फ क्षेत्ररक्षण किया जा सकता था। इस कारण एल्गर की जगह थेउनिस डि ब्रूएन बल्लेबाजी करने आए।
ऐसा टेस्ट क्रिकेट में तीसरी बार हुआ है। इसी साल एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ जोफ्रा आर्चर की बाउंसर गेंद पर चोटिल हुए थे, जिनकी जगह मार्नस लाबुशाने बल्लेबाजी करने आए थे जबकि जमैका में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेरेन ब्रावो के चोटिल होने पर ब्लैकवुड बल्लेबाजी करने उतरे थे। इस तरह भारत के साथ दूसरी बार ऐसा हुआ जब विपक्षी टीम का 12वां खिलाड़ी बल्लेबाजी करने उतरा है।
एक ही पारी में 12 बल्लेबाज
भारत के साथ दो बार ऐसा हो चुका है जब एक ही पारी में 12 खिलाड़ी बल्लेबाजी करने उतरे हैं। वहीं, स्टीव स्मिथ और लाबुशाने के केस में वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे थे, क्योंकि स्टीव स्मिथ दोबारा पहली पारी में बल्लेबाजी करके आउट हो गए थे। वहीं, भारत ने जमैका भी 12वें खिलाड़ी को बल्लेबाजी कराई और रांची टेस्ट मैच में 12 खिलाड़ी खेलने उतरे। हालांकि, टीम को 10 खिलाड़ी ही आउट करने होते हैं, जो कि भारत ने किया।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


