आज बदल जाएगा फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम कोहली को भी मिलेगा ये सम्मान
नई दिल्ली: दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने फिरोजशाह कोटला के नए पवेलियन स्टैंड का नाम गुरुवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर रखने की तैयारी पूरी कर ली है। पवेलियन स्टैंड का नाम कोहली पर रखने का कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के भारोत्ताेलन हाल में होगा। इसी कार्यक्रम में एक और बड़ा फैसला किया जाएगा।
दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के नाम पर रखा जाएगा। गुरुवार से कोटला स्टेडियम अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा, जिसका ऐलान पहले ही किया जा चुका है। गुरुवार 12 सितंबर को इसका आधिकारिक ऐलान होना है। अरुण जेटली का पिछले दिनों बीमारी के चलते निधन हो गया था।
डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि हम इसे शानदार कार्यक्रम बनाना चाहते हैं जहां हम अरुण जेटली को याद रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ संभव श्रद्धांजलि दे सकें। क्रिकेट से जुड़ा हुआ हर व्यक्ति जानता है कि उनके योगदान ने दिल्ली क्रिकेट और उसके क्रिकेटरों की काफी मदद की। स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखने से हमारा उद्देश्य पूरा होगा।
अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू और अरुण जेटली के परिवार के लोग भी हिस्सा लेने वाले हैं, जिसमें कोटला स्टेडियम का नाम बदले जाने का आधिकारिक ऐलान होगा। अरुण जेटली के नाम पर इस स्टेडियम का नाम रखे जाने के बाद इस स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय बांग्लादेश के खिलाफ होगा।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


