कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया     शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर     लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल     संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही     सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।दीपक कुमार, सुपौलप्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।     जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला     लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान     थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही     भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील     Chandrayaan 2: लैंडर विक्रम से भले संपर्क टूट गया, लेकिन इसरो ने रचा इतिहास     180 रुपये खाने के बिल को लेकर ढाबा संचालक द्वारा २५ वर्षीय युवक की पिटाई मृत्यु     अधिकारियों की मिली भगत से धड़लल्ले हो रहा बिजली मीटर का अवैध व्यापार     पांच साल में बढ़ी प्रधानों की सम्पत्तियों की होगी जांच खंगाली जाएगी प्रधानों की कुण्डली     नई किरण स्कूल में गरीब बच्चों के बीच मनाया बेटी का जन्मदिन     अरुण जेटली का एम्‍स में निधन PM ने कहा दोस्त खोया     
how to identify corona virus infection
awareness against corona virus

किसी को 'छक्के' खाने तो किसी को मारना सिखाया ये हैं टीम इंडिया के चैंपियन क्रिकेटर्स के 'गुरुदेव'

<p>किसी को 'छक्के' खाने तो किसी को मारना सिखाया ये हैं टीम इंडिया के चैंपियन क्रिकेटर्स के 'गुरुदेव'</p>

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धौनी और विराट कोहली जैसे भारतीय क्रिकेट टीम के चैंपियन खिलाड़ियों को तो सभी जानते हैं। क्या आपको पता है, इनको स्टार बनाने के पीछे किनकी मेहनत लगी है। कौन हैं जिन्होंने इनकी प्रतिभा को पहचाना और इस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता दिखाया। आज शिक्षक दिवस के दिन हम आपको बताने जा रहे हैं टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर्स के गुरूओं के बारे में।

सचिन तेंदुलकर
दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर के हुनर को बचपन में पहचानकर उनको स्टार बनाने वाले गुरू का नाम रमाकांत अचरेकर है। सचिन के साथ आज पूरी दुनिया को अचरेकर सर का नाम पता है। सचिन की प्रतिभा को अचरेकर सर ने छोटी उम्र में ही पहचान लिया था। सचिन बताते हैं कि कैसे अपनी स्कूटर पर सर उनको बिठाकर मैच खेलने ले जाया करते थे। सचिन को एक सिक्के का लालच देकर अचरेकर सर उनको सारा दिन बल्लेबाजी करवाया करते थे। ये उनकी मेहनत और तपस्या का नजीता है कि सचिन ने 20 साल से ज्यादा क्रिकेट खेला और लगभग हर रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता हासिल की।

महेंद्र सिंह धौनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को दुनिया से सबसे तेज विकेटकीपर्स में गिना जाता है। धौनी जैसी तेजी से स्टंपिंग करते हैं उनकी तुलना 4G से की जाती है। धौनी बचपन में फुटबॉल के गोलकीपर हुआ करते थे, उनको क्रिकेट का विकेटकीपर बनाने का श्रेय केशव रंजन बनर्जी को जाता है। धौनी की प्रतिभा को स्कूल टाइम में पहचान उनको बेहतर ट्रेनिंग देकर टीम इंडिया का स्टार बनाया। अगर केशव सर नहीं होते तो शायद भारतीय क्रिकेट को अपना सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज कभी नहीं मिल पाता। केशव ने ही धौनी की बल्लेबाजी देखने के बाद उनको बड़े -बड़े शॉट खेलने की कला सिखाई।

विराट कोहली
टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली जिनको वर्ल्ड क्रिकेट में रन मशीन के नाम से जाना जाता है। सचिन के बनाए रिकॉर्ड को विराट आहिस्ता -आहिस्ता अपने नाम करते जा रहे है। विराट की प्रतिभा को छोटी उम्र में पहचान उनको क्रिकेट के गुर सिखाने वाले कोच का नाम राजकुमार शर्मा है। राजकुमार ने कोहली को क्रिकेट की बारिकियां सिखाई और उनको स्टार बल्लेबाज बनाया।

कुलदीप यादव
टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की फिरकी दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज को चकमा दे जाती है। कुलदीप को विश्व क्रिकेट का सबसे निडर गेंदबाज माना जाता है, जो छक्के खाने के बाद भी विकेट हासिल करने की सोचता है। कुलदीप को निडर बनाया है उनके बचपन के कोच कपिल पांडे की ट्रेनिंग ने। कपिल शुरुआत में कुलदीप को छक्के खाने की ट्रेनिंग दिया करते थे। उनका कहना था, अगर एक गेंदबाज छक्के खाने की आदत डाल ले और ना घबराए तो फिर वह विकेट निकालना भी सीख लेता है।

ईशांत शर्मा
ईशांत शर्मा आज टीम इंडिया की टेस्ट टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। उनकी गेंदबाजी का अनुभव पूरी टीम को मिलता है। हालिया वेस्टइंडीज सीरीज में उन्होंने 11 विकेट हासिल किए साथ ही पूर्व दिग्गज कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ एशिया के बाहर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने। इशांत की प्रतिभा को पहचान उनको गेंदबाजी के गुर सिखाया श्रवण कुमार ने। श्रवण ने इशांत की लंबाई को देख उनको तेज गेंदबाज बनने की प्रेरणा दी और सही ट्रेनिंग देकर एक सफल गेंदबाज बनाया।

Source: https://www.jagran.com/cricket/bouncer-happy-teacher-day-know-who-is-ms-dhoni-sachin-tendulkar-virat-kohli-and-kuldeep-yadav-childhood-coach-jagran-special-19548228.html

 

 



ताजा खबरें

  • 16-04-2020 - 08:20 PM

    कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया

  • 02-04-2020 - 10:00 AM

    शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर

  • 30-03-2020 - 10:20 AM

    लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल

  • 27-03-2020 - 11:20 AM

    संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही

  • 26-03-2020 - 07:30 PM

    सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।

    दीपक कुमार, सुपौल


    प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

  • 26-03-2020 - 12:35 PM

    जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला

  • 26-03-2020 - 12:30 PM

    लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान

  • 26-03-2020 - 11:30 AM

    थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही

  • 27-03-2020 - 10:00 AM

    भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील

  • 23-10-2019 - 11:00 AM

    साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा

  • 23-10-2019 - 10:30 AM

    मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस

  • 22-10-2019 - 11:00 AM

    टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड

  • 22-10-2019 - 10:30 AM

    फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई

  • 21-10-2019 - 10:40 AM

    रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड

  • 21-10-2019 - 10:30 AM

    इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह