कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया     शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर     लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल     संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही     सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।दीपक कुमार, सुपौलप्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।     जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला     लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान     थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही     भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील     Chandrayaan 2: लैंडर विक्रम से भले संपर्क टूट गया, लेकिन इसरो ने रचा इतिहास     180 रुपये खाने के बिल को लेकर ढाबा संचालक द्वारा २५ वर्षीय युवक की पिटाई मृत्यु     अधिकारियों की मिली भगत से धड़लल्ले हो रहा बिजली मीटर का अवैध व्यापार     पांच साल में बढ़ी प्रधानों की सम्पत्तियों की होगी जांच खंगाली जाएगी प्रधानों की कुण्डली     नई किरण स्कूल में गरीब बच्चों के बीच मनाया बेटी का जन्मदिन     अरुण जेटली का एम्‍स में निधन PM ने कहा दोस्त खोया     
how to identify corona virus infection
awareness against corona virus

केएल राहुल की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी अब हो सकती है मुश्किल इस वजह से हुए बाहर

<p>केएल राहुल की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी अब हो सकती है मुश्किल इस वजह से हुए बाहर</p>

नई दिल्ली: Indian vs South Africa test series 2019: भारतीय टेस्ट टीम में लोकेश राहुल (Lokesh Rahul) को लगातार मौका दिया जा रहा था और वो लगातार फेल हो रहे थे। उनकी खराब बल्लेबाजी की वजह से उन्हें टीम से बाहर करने की मांग जोरों पर थी और इस बार यानी साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें टेस्ट टीम से आखिरकार बाहर कर दिया गया। लोकेश राहुल एक शानदार बल्लेबाज हैं, लेकिन उनके बल्ले से रन का ना निकलना टेस्ट टीम से बाहर होने का मुख्य कारण बना। वो हर दौरे पर एकाध पारी को छोड़कर कुछ बड़ा कर पाने में लगातार नाकामयाब हो रहे थे।

लोकेश राहुल (KL Rahul) पिछली कई पारियों से अपनी टीम को खराब शुरुआत दे रहे थे साथ ही बड़ा स्कोर करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। बात चाहे अपने देश की हो या फिर विदेश की वो हर जगह ही रन बनाने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे। लोकेश राहुल की पिछली 12 पारियों की बात करें तो वो किसी भी पारी में एक अर्धशतक तक नहीं लगा पाए थे। हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट मैच की चार पारियों में उनका सर्वाधिक स्कोर 44 रन रहा था। इन दो टेस्ट मैचों में उन्होंने 101 रन बनाए थे। वहीं इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वो लगातार तीन टेस्ट मैचों में फेल रहे थे। उनकी खराब बल्लेबाजी की वजह से उन्हें मेलबर्न टेस्ट में मौका नहीं दिया गया था। कंगारू टीम के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की छह पारियों में उनका बेस्ट स्कोर 44 रन ही था।

केएल राहुल ने ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 149 रन की पारी खेली थी और उसके बाद से वो एक अर्धशतक के लिए भी जूझ रहे थे। राहुल ने पिछले वर्ष यानी 2018 में कुल 12 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 22.28 की औसत से 468 रन बनाए। वहीं इस वर्ष यानी 2019 में उन्होंने तीन टेस्ट मैच खेले जिसमें उनका औसत 22 का रहा। विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में लोकेश राहुल का औसत सिर्फ 30 रन का ही है।

दुनिया की बेहतरीन टेस्ट टीम जैसे कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड व साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में उनका औसत ज्यादा अच्छा नहीं रहा और वो लगातार ओपनर बल्लेबाज के तौर पर निराश कर रहे थे। लोकेश फिलहाल टेस्ट टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह रोहित शर्मा अब टेस्ट में ओपनिंग बल्लेबाजी करेंगे। वहीं टेस्ट ओपनर के तौर पर टीम के पास अन्य विकल्प भी हैं जो राहुल का रास्ता रोक सकते हैं ऐसे में भारतीय टेस्ट टीम में वापसी के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

Source: https://www.jagran.com/cricket/bouncer-it-is-very-difficult-for-lokesh-rahul-to-return-in-indian-test-team-19570916.html



ताजा खबरें

  • 16-04-2020 - 08:20 PM

    कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया

  • 02-04-2020 - 10:00 AM

    शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर

  • 30-03-2020 - 10:20 AM

    लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल

  • 27-03-2020 - 11:20 AM

    संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही

  • 26-03-2020 - 07:30 PM

    सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।

    दीपक कुमार, सुपौल


    प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

  • 26-03-2020 - 12:35 PM

    जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला

  • 26-03-2020 - 12:30 PM

    लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान

  • 26-03-2020 - 11:30 AM

    थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही

  • 27-03-2020 - 10:00 AM

    भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील

  • 23-10-2019 - 11:00 AM

    साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा

  • 23-10-2019 - 10:30 AM

    मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस

  • 22-10-2019 - 11:00 AM

    टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड

  • 22-10-2019 - 10:30 AM

    फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई

  • 21-10-2019 - 10:40 AM

    रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड

  • 21-10-2019 - 10:30 AM

    इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह