कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया     शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर     लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल     संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही     सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।दीपक कुमार, सुपौलप्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।     जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला     लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान     थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही     भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील     Chandrayaan 2: लैंडर विक्रम से भले संपर्क टूट गया, लेकिन इसरो ने रचा इतिहास     180 रुपये खाने के बिल को लेकर ढाबा संचालक द्वारा २५ वर्षीय युवक की पिटाई मृत्यु     अधिकारियों की मिली भगत से धड़लल्ले हो रहा बिजली मीटर का अवैध व्यापार     पांच साल में बढ़ी प्रधानों की सम्पत्तियों की होगी जांच खंगाली जाएगी प्रधानों की कुण्डली     नई किरण स्कूल में गरीब बच्चों के बीच मनाया बेटी का जन्मदिन     अरुण जेटली का एम्‍स में निधन PM ने कहा दोस्त खोया     
how to identify corona virus infection
awareness against corona virus

विराट कोहली और रवि शास्त्री के सामने चुनौती, कौन बनेगा भारतीय टीम का ब्रह्मास्त्र

<p>विराट कोहली और रवि शास्त्री के सामने चुनौती, कौन बनेगा भारतीय टीम का ब्रह्मास्त्र</p>

नई दिल्ली: टीम इंडिया जब बुधवार से विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज करेगी तो टीम प्रबंधन के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी सही टीम संयोजन की होगी। टेस्ट रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के दिमाग में कई चीजें घूम रही होंगी। खासकर विश्वस्तरीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखने के लिए कोहली और शास्त्री को जीत का ब्रह्मास्त्र खोजने की चुनौती होगी।

रोहित शर्मा का होगा 'टेस्ट'

शॉर्ट फॉर्मेट में दुनिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का 2 अक्टूबर से एक बड़ा टेस्ट होने जा रहा है। रोहित शर्मा पहली बार टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करने उतरेंगे। अभी तक रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में मिडिल ऑर्डर से भी नीचे बल्लेबाजी करने उतरे हैं। अब सभी की निगाहें हिटमैन रोहित शर्मा से होंगी, क्योंकि बाकी के सलामी बल्लेबाज फ्लॉफ साबित रहे हैं।

पंत या साहा कौन बनेगा पहली पसंद

कप्तान और कोच के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी युवा रिषभ पंत या अनुभवी रिद्धिमान साहा में से किसी एक को पहली पसंद के तौर पर चुनना है। दुनिया जानती है कि पंत सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन उनकी विकेटकीपिंग में अभी भी सुधार की गुंजाइश है। वहीं दूसरी ओर साहा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी तेज गेंदबाजों के खिलाफ मुश्किल में हो सकती है।

हालांकि भारत में गति और उछाल ज्यादा नहीं होगा, ऐसे में यह फैक्टर साहा के साथ जाता है। दोनों में से कौन अंतिम-11 में जगह बनाएगा, यह पूरी तरह से कोहली और शास्त्री पर ही निर्भर करता है। शास्त्री ने हाल ही में पंत की सराहना की थी, लेकिन इससे यह पता नहीं चलता कि टीम प्रबंधन दिल्ली के इस विकेटकीपर को सिर्फ सफेद गेंद के क्रिकेट में आगे बढ़ाना चाहता है या फिर टेस्ट क्रिकेट में भी उनका भविष्य देख रहा है।

अश्विन पर माथापच्ची
मूल रूप से ऑफ स्पिनर की हैसियत से खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन अपनी गेंदबाजी में लगातार नई-नई विविधताएं जोड़ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्लेबाजी में भी वह पूरे भरोसे के साथ बल्ला थामते हैं। उनके नाम चार टेस्ट शतक हैं और विकेट निकालने में भी वह माहिर हैं। इसके बावजूद अश्विन को विंडीज दौरे पर टेस्ट टीम में अंतिम-11 में खेलने का मौका नहीं मिला।

भारत में पिचें स्पिनर्स को मदद करती हैं और ऐसे में यहां भारत दो स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरेगा तो अब देखना होगा कि टीम प्रबंधन अश्विन पर भरोसा जताता है या फिर कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को मौका देता है। कुल मिलाकर इस सीरीज में अंतिम-11 में जगह बनाने के लिए रवींद्र जडेजा, कुलदीप और अश्विन में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

उमेश के पास मौका

जसप्रीत बुमराह जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज के टीम में नहीं होने से टीम इंडिया की मुश्किलें जरूर बढ़ी है, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी जगह विदर्भ के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम में शामिल किया है। इशांत शर्मा और मुहम्मद शमी सीनियर गेंदबाज के टीम में रहने और स्पिनरों के अनुरूप विकेट होने पर उमेश के लिए अंतिम-11 में जगह बनाना चुनौती होगी।
उमेश ने पिछले घरेलू सत्र में बेहद दमदार गेंदबाजी की थी, जहां उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में मैच में 10 विकेट चटकाए थे। रिवर्स स्विंग में माहिर उमेश के लिए टीम में जगह बनाए रखने का भी यह मौका होगा, क्योंकि बुमराह की वापसी उनके लिए आने वाले समय में टीम में स्थान बनाना मुश्किल कर देगी। उमेश के नाम 41 टेस्ट में 119 विकेट दर्ज हैं।

घर में रहाणे की चुनौती
करीब दो साल बाद वेस्टइंडीज में टेस्ट शतक लगाने वाले रहाणे अपनी उम्दा लय को यहां कायम रखना चाहेंगे। रहाणे पर एक दबाव यह भी होगा कि वह अपने घर में उतने सफल नहीं हुए, जितना विदेशों में हुए हैं। 10 टेस्ट शतक बना चुके रहाणे के नाम भारत में सिर्फ तीन ही शतक हैं। उनका कुल टेस्ट औसत 42.23 है लेकिन अगर सिर्फ भारत में उनका औसत देखें तो यह गिरकर 34.54 हो जाता है, जबकि विदेशों में वह 46.76 के औसत से रन बनाते हैं। रहाणे अपने आलोचकों को यहां भी जवाब देना चाहेंगे।

हनुमा की निगाहें घर में अच्छे प्रदर्शन पर
पिछले साल इंग्लैंड में टेस्ट पदार्पण करने वाले हनुमा विहारी ने अभी तक सिर्फ छह टेस्ट मैच खेले हैं। 45.60 के औसत से रन बनाने वाले विहारी ने खुद को मध्यक्रम में स्थापित कर लिया है। इस सीरीज में विहारी पहली बार भारत में टेस्ट मैच खेलेंगे। वेस्टइंडीज में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक ठोक चुके विहारी भी अपनी लय को कायम रखना चाहेंगे।

Source: https://www.jagran.com/cricket/headlines-india-vs-south-africa-1st-test-virat-kohli-and-ravi-shastri-will-face-these-problems-19629729.html



ताजा खबरें

  • 16-04-2020 - 08:20 PM

    कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया

  • 02-04-2020 - 10:00 AM

    शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर

  • 30-03-2020 - 10:20 AM

    लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल

  • 27-03-2020 - 11:20 AM

    संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही

  • 26-03-2020 - 07:30 PM

    सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।

    दीपक कुमार, सुपौल


    प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

  • 26-03-2020 - 12:35 PM

    जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला

  • 26-03-2020 - 12:30 PM

    लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान

  • 26-03-2020 - 11:30 AM

    थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही

  • 27-03-2020 - 10:00 AM

    भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील

  • 23-10-2019 - 11:00 AM

    साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा

  • 23-10-2019 - 10:30 AM

    मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस

  • 22-10-2019 - 11:00 AM

    टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड

  • 22-10-2019 - 10:30 AM

    फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई

  • 21-10-2019 - 10:40 AM

    रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड

  • 21-10-2019 - 10:30 AM

    इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह