शिखर धवन की गर्दन पर लगी गेंद तो तुरंत गरजे और संजू सैमसन से कहा देख कहीं गेंद टूट तो नहीं गई
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दो अनाधिकारिक वनडे मैच खेला जिसमें वो इंडिया ए टीम का हिस्सा थे। इस वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) साउथ की गर्दन पर चोट लग गई थी। दरअसल इस मैच में टीम इंडिया ए की बल्लेबाजी चल रही थी तब पहली पारी के तीसरे ओवर में ये घटना घटी। धवन इस ओवर में ब्यूरेन हैंड्रिक्स की गेंदबाजी का सामना कर रहे थे। हैन्ड्रिक्स की जिस गेंद पर धवन को चोट लगी वो उसे स्कूप करना चाह रहे थे, लेकिन उन्होंने धवन की मंशा को भांप लिया और शॉर्ट गेंद फेंक दी। धवन को यकीन नहीं था कि हैंड्रिक्स शॉर्ट गेंद फेंक देंगे पर ऐसा हुआ।
धवन के इस वीडियो को शेयर करने के बाद संजू सैमसन (Sanju Samson) ने इसका जवाब दिया और बताया कि चोट लगने के बाद धवन ने उनसे क्या कहा। संजू ने कहा कि गेंद जब धवन की गर्दन पर लगी तो उन्होंने मुझसे कहा कि बॉल को देख टूट गया होगा। इसके बाद धवन ने भी संजू को तुरंत जवाब दिया और लिखा कि तुम्हारे साथ बल्लेबाजी करके काफी मजा आया।
चूकि धवन इस गेंद पर पहले ही एक्रॉस जा चुके थे ऐसी स्थित में वो असमंजस में आ गए कि क्या करें क्या नहीं करें। हालांकि उन्होंने इस गेंद पर बचने की कोशिश की, लेकिन वो ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाए। आखिरकार गेंद उनकी गर्दन से जाकर टकरा गई और वो चोटिल हो गए। इसके बाद मैदान पर फीजियो आए और उन्होंने धवन का इलाज किया। फिर धवन फिट हो गए और खेलना जारी रखा। धवन ने इस मैच में 36 गेंदों पर 5 चौके व 4 छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली। वहीं संजू सैमसन ने 48 गेंदों पर 91 रन बनाए और टीम इंडिया ने वर्षा से बाधित मैच में 20 ओवर में 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। इस मैच में संजू व धवन ने दूसरे विकेट के लिए 135 रन की शतकीय साझेदारी की।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


