BCCI अध्यक्ष चुने जाते ही सौरव गांगुली ने कप्तान विराट कोहली को दिया ये फरमान
जागरण संवाददाता: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जल्द भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के बॉस की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। दस महीने के लिए बीसीसीआइ अध्यक्ष चुने जाते ही दादा सौरव गांगुली ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं कि वे बीसीसीआइ को कहां ले जाने की सोच रखते हैं। इसी कड़ी में सौरव गांगुली ने भारतीय टीम को भी फरमान सुना दिया है कि वे बड़े टूर्नामेंट पर ज्यादा ध्यान दे।
BCCI अध्यक्ष चुना जाना बड़ी जिम्मेदारी
कोलकाता के दमदम हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, "यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। उम्मीद है कि वे अच्छा काम कर पाएंगे। उनकी प्राथमिकता प्रथम श्रेणी क्रिकेट ही होगी। प्रथम श्रेणी का क्रिकेट बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये भारतीय क्रिकेट का आधार है। हम सिर्फ शीर्ष स्तर पर ध्यान देते आ रहे हैं।" टीम इंडिया के प्रदर्शन पर दादा ने कहा है कि भारतीय टीम अच्छा कर रही है।
भारतीय टीम का अच्छा प्रदर्शन, लेकिन...
प्रिंस ऑफ कोलकाता सौरव गांगुली ने कहा है, "बड़े टूर्नामेंटों में टीम इंडिया का अच्छा प्रदर्शन है, लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल में उस तरह का प्रदर्शन करने में टीम नाकाम हो रही है। इसके लिए विशेष योजना तैयार करनी होगी। इसके बाद बंगाल क्रिकेट संघ के दफ्तर में गांगुली ने कहा कि कई बार जिंदगी में कम ही बहुत होता है इसलिए हमें इससे सतर्क रहना पड़ेगा।
गांगुली ने आगे कहा कि जब पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हुआ था तो मैं 1998 में इसमें खेला था। मैंने दो बार चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की अगुआई की और दोनों बार टीम फाइनल में पहुंची जिसमें एक बार हम संयुक्त विजेता रहे थे लेकिन टी-20 एक ऐसा प्रारूप है जिसने लोगों को ज्यादा आकर्षित किया है। इससे पहले उन्होंने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह भारत की शान हैं। वह बिना किसी दबाव के काम करेंगे और क्रिकेट की सोच का इस्तेमाल करेंगे। अगले साल टी-20 विश्व कप है और मैं कोहली को खुलकर खेलने के लिए कहूंगा।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


