फोटोशूट करवाकर बुरी फंसी Aishwarya Rai लगा पोज़ चोरी करने का आरोप देखें तस्वीर
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का फोटोशूट इन दिनों काफी चर्चा में है। ऐश्वर्या ने लंबे समय बाद कोई फोटोशूट करवाया है यही वजह है कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। एक्ट्रेस की हर तस्वीर ने जमकर लाइमलाइट लूटी। लेकिन अब इन्हीं खूबसूरत तस्वीरों की वजह से एक्ट्रेस मुश्किल में फंस गईं हैं। उन पर पोज़ चोरी करने का आरोप लगा है।
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने ये फोटोशूट पीकॉक मैग्जीन के लिए करवाया था। एक तस्वीर में उन्होंने रेड कलर का ड्रेस पहनी हुई और वो सीढ़ियों पर खड़े होकर पोज़ दे रही हैं। इस ड्रेस में ऐश्वर्या बहुत ग्लैमरस लग रही थीं। लेकिन इसी फोटो ने उन्हें मुसीबत में डाल दिया। उनकी इस फोटो को लेकर उनपर पोज कॉपी करने का आरोप लगा है।
दरअसल, ऐश्वर्या का ये पोज हारपर बाजार मैग्जीन में एक्ट्रेस कैट विंसलेट से मिलता जुलता है। दोनों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें दोनों एक ही स्टाइल में खड़ी नजर आ रही हैं। dietsabya नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की तस्वीर पोस्ट की गई है। आप भी जब तस्वीर देखेंगे तो आपको लगेगा दोनों एक्ट्रेस एक ही पोज़ में खड़ी हैं।
इस ड्रेस के अलावा एक्ट्रेस ने एक और ड्रेस में फोटोशूट करवाया है। उस फोटो में उन्होंने ऐश्वर्या ने लाइट ब्राउन कलर का लहंगा पहना है जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज पहना है और शीर दुपट्टा लिया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप और सटल लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया है। ऐश्वर्या का ये लुक बेहद खूबसूरत है।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


