Happy Birthday Hema Malini 10वीं पास हेमा से धर्मेंद्र ने धर्म बदलकर किया था निकाह, मेहर में दिए थे इतने लाख रुपये
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी 71 साल की हो गई हैं। हेमा मालिनी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिनकी खुबसूरती की तारीफ आज भी लोग करते हैं। कई रिजनल सिनेमा में तो हेमा मालिनी की सुंदरता को लेकर गाने भी बने हैं। लेकिन, हेमा मालिनी ने अपने फिल्मी करियर में सिर्फ सुंदरता से ही नहीं बल्कि अपने अभिनय से भी लोगों का दिल जीता। हेमा मालिनी के जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कई खास बातें...
10वीं तक की ही पढ़ी हैं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी दक्षिण भारत से आती हैं, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में जो नाम काम कमाया, वो काबिल ए तारीफ है। हेमा चेन्नई के एक स्कूल में पढ़ती थीं और उन्होंने 10वीं कक्षा में ही उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। जब वो 11वीं कक्षा में थी तक उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था और कहा जाता है कि उन्होंने 10वीं की परीक्षा भी बाद में पास की थी।
फिल्मी करियर
उन्होंने साल 1961 में एक तेलगु फिल्म 'पांडव वनवासन' में नर्तकी का किरदार निभाया था। वहीं हेमा ने 1968 में फिल्म 'सपनों के सौदागर' से अपने करियर की शुरुआत की, खास बात ये थी कि उस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में राज कपूर थे। भले ही वो हेमा की पहली फिल्म थी, लेकिन उसी दौरान राज कपूर ने कह दिया था कि हेमा एक दिन फिल्म जगत का बहुत बड़ा सितारा बनेंगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही।
उसके बाद उन्होंने 1970 में फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' में काम किया, जो सुपरहिट हुई और हेमा का सफर धीरे-धीरे आसमां की ओर बढ़ने लगा। हेमा ने 1972 में आई फिल्म 'सीता और गीता' में डबल रोल निभाया। फिल्म कामयाब रही और हेमा रातोंरात स्टार बन गईं। इस फिल्म ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिलाया। इसके बाद हेमा ने सेकड़ों फिल्मों में काम किया, जिसमें सीता और गीता, शोले, ड्रीमगर्ल, सत्ते पे सत्ता और किनारा जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
निर्देशन में भी आजमाया था हाथ
उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमाया। उन्होंने फिल्म 'दिल आशना है' का निर्देशन किया था, जिसमें शाहरुख खान को भी मौका दिया गया था। भले ही दीवाना शाहरुख की पहली फिल्म मानी जाती है, लेकिन शाहरुख को सबसे पहले फिल्म का ऑफर हेमा मालिनी ने ही दिल आशना के लिए दिया था।
धर्मेंद्र और हेमा की कहानी
धर्मेंद्र और हेमा एक साथ फिल्मों में काम करते थे और धीरे-धीरे एक दूसरे की तरफ आकर्षित हो गए। हेमा ने अपनी किताब में इसका जिक्र किया है कि पहले हेमा ने कभी भी धर्मेंद्र से शादी करने के बारे में नहीं सोचा था। हालांकि एक दिन ये बात आगे बढ़ी और दोनों ने शादी का फैसला किया। 21 अगस्त 1979 को धर्मेंद्र ने धर्म और नाम परिवर्तन करके हेमा से निकाह कर लिया, ताकि उन्हें अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक़ ना देना पड़े। उनके निकाहनामा में लिखा था- दिलावर ख़ान केवल कृष्ण (44 साल) 1,11,000 रुपये मेहर के साथ आयशा बी आर चक्रवर्ती (29 साल) को दो गवाहों की मौजूदगी में अपनी पत्नी स्वीकार करते हैं।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


