Nach Baliye 9: मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य के रवैये से परेशान कोरियोग्राफर ने छोड़ा शो जानिए पूरा मामला
नई दिल्ली: स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सेलेब डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' अपनी शुरुआत से ही सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में खबर आई है कि विशाल आदित्य और मधुरिमा तुली के कोरियोग्राफर सनम जौहर अब इस शो को छोड़ रहे हैं। कोरियोग्राफर के जाने का कारण विशाल और मधुरिमा के झगड़े बताए जा रहे हैं।
इस साल 'नच बलिए 9' की थीम 'बलिए VS एक्स' रखी गई थी जिसके चलते एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के साथ भाग लिया था। दोनों ने शो में आने का फैसला तो कर लिया लेकिन दोनों के बीच तालमेल नहीं बन पायी। अक्सर दोनों सेट पर और प्रेक्टिस पर झगड़ते हुए ही नज़र आते थे।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार कोरियोग्राफर सनम इन दोनों के झगड़ों से परेशान होकर शो को अलविदा कह रहे हैं। दोनों के अनप्रोफेशन रवैये के कारण सनम को तालमेल बैठाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, आखिरकार तंग आकर उन्होने शो छोड़ने का फैसला लिया। विशाल और मधुरिमा को पिछले हफ्ते शो में सबसे कम वोट मिलने के कारण एलीमिनेट कर दिया गया था। लेकिन दोनों की लोकप्रियता को देखते हुए इन्हे दौबारा वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए वापस बुलाया जा रहा है। दोनों का हाई वॉल्टेज़ ड्रामा शो को काफी फायदा पहुंचा रहा था। शायद यही वजह है कि मेकर्स ने दोनों को शो में दोबारा मौका दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार सनम के इस फैसले से पूरे सेट में हलचल मच गई थी, जिसके बाद कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने इस मामले को संभालते हुए अपनी टीम का एक कोरियोग्राफर दोनों को दिया है। अब खबर आ रही है कि प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की कोरियोग्राफर एश्वर्या राधाकृष्णा भी शो छोड़कर चली गई हैं, जिसके बाद अब दोनों को ओमकार शिंदे कोरियोग्राफ करेंगे।
मधुरिमा तुली और विशाल के बीच झगड़ें इतने बढ़ गए थे कि मधुरिमा तुली ने विशाल को जोरदार थप्पड़ तक मार दिया था। दोनों के बढ़ते झगड़ो से शो की टीआरपी पर काफी असर पड़ा था। अब दोनों को वापस बुलाने का निर्णय कितना सही साबित होता है ये तो वक्त ही बताएगा।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


