Vicky Kaushal की हॉरर फिल्म की शूटिंग खत्म इस दिन होगी रिलीज
नई दिल्ली: नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेता विक्की कौशल अभी डिमांड में हैं और कई प्रोजेक्ट्स पर काम भी कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो कि जल्द ही खत्म होने वाला है। एक्टर ने खुद इस बात का ऐलान कर दिया है कि वो जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्म में आर्मी ऑफिसर बनने वाले विक्की कौशल अब हॉरर फिल्म में लोगों को डराते हुए नजर आएंगे।
दरअसल, विक्की कौशल अभी फिल्म 'भूत पार्ट 1: द हॉन्टेड शिप' की शूटिंग में व्यस्त थे और अब इसकी शूटिंग पूरी हो गई है। विक्की कौशल ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी देने के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी बता दिया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म शूटिंग और रिलीज डेट की जानकारी दी है और इंस्टाग्राम स्टोरी में शूटिंग खत्म होने के सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी अपलोड की है।
उन्होंने शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर अपलोड करते हुए लिखा है- 'भूत पार्ट 1: द हॉन्टेड शिप' का आखिरी शॉट दे दिया है। हमने अपनी खास फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। इस फिल्म की जर्नी के दौरान मैं अपने कई डर से लड़ा हूं। आप सभी से इस बारे में बात करने का इंतजार नहीं हो रहा है। फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी।' इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से जुड़े लोगों को टैग भी किया है।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई स्टोरी विक्की कौशल मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर केक काटा गया और इस मूवमेंट को सेलिब्रेट किया गया। बता दें कि फिल्म में विक्की कौशल के साथ भूमि पेडनेकर अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी और फिल्म भानू प्रताप सिंह निर्देशित कर रहे हैं और करण जौहर, अपूर्वा मेहता ने प्रोड्यूस किया है।
इस फिल्म के अलावा विक्की कौशल शूजीत सरकार की ओर से निर्देशित की जा रही सरदार उधम सिंह की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। साथ ही सैम मानेकशॉ की बायोपिक को लेकर भी काम कर रहे हैं, जिसे मेघना गुलजार बना रही हैं।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


