कोल्हुई- संचारी रोग के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए निकाली रैली
कोल्हुई: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बृजमनगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा शिकारगढ़ में ग्राम प्रधान अशोक वर्मा के नेतृत्व में संचारी रोग के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा एक रैली निकाली गई। रैली की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान अशोक वर्मा ने बताया कि यह रोग खासतौर पर बच्चों के लिए अभिशाप बना हुआ है। जिसे किसी भी हालत में खत्म करना हम लोगों की जिम्मेदारी है। शासन द्वारा यह पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। इस रोग से छुटकारा पाने के लिए अभियान को और तेज करना जरूरी है। यह तभी संभव होगा जब गांव की जनता विशेष रुप से अपना योगदान करें। गांव में सफाई, गंदे पानी को इकट्ठा न होने दें, सड़कों पर गोबर, कीचड़, खरपतवार आदि का अतिक्रमण न करें, शुद्ध पानी का प्रयोग करें। बच्चों को अगर बुखार आता है तो बच्चों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार, महेंद्र गौतम, संतोष सिंह, प्रीतम, एएनएम रीना ,आशा कार्यकर्ती रीता, सफाई कर्मी रामप्रसाद, चंद्रबली, सुभाष ,श्यामकरन, जोगेंद्र, राजनारायण ,चंदन ,लल्ला सहित तमाम उपस्थित रहे।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


