चेयरमैन के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा पखवारा को सफल बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन
नौतनवा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवारा के तहत स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को नौतनवा नगर पालिका प्रशासन द्वारा घर-घर स्वच्छता की जागरूकता की अलख जगाने के लिए चेयरमैन गुड्डू खान की अध्यक्षता में आगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें स्वच्छता अभियान को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए चेयरमैन गुड्डू खान ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का सीधा संवाद घर की महिलाओं से होता है। ऐसे में वह महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर इस महाअभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बिरेंद्र कुमार राव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अगर अपना थोड़ा सा ध्यान इस स्वच्छता जागरूकता पर लगा देंगी। तो गंदगी जैसे महाअभिशाप से मुक्ति मिलना तय है।
इस अवसर पर जूनियर इंजीनियर जयराम प्रसाद, बन्टी पाण्डेय, राजेश ब्वाएड, प्रमोद पाठक, सुपरवाईजर सुनीता देवी, सुमन शर्मा, निशा अग्रहारी, कवलजीत कौर, फरहत, बन्दना, मंजूबाला, संध्या त्रिपाठी, किरण शर्मा, स्मिता गौतम, स्वेता अग्रहारी, सुधा श्रीवास्तव, रेखा गौतम, आराधना भारती, फूलमती, प्रमीला, किरन, गीता, शशि किरण, शबनम, शकुन्तला, माया शर्मा, सुनीता मणि आदि लोग उपस्थित रही।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


