लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
रिपोर्ट नई किरण, समस्त भारत
आज कोरोना का कहर पूरे विश्व में फैला है जिससे सभी लोग अवगत भी है और विदेश में कुछ देशो का परिणाम भी लोगो को पता है और हमारे देश में भी कोरोना मरीजों की संख्या 1100 पार हो चुकी है जिसके चलते हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में लाकडाउन घोषित किया है!
ऐसे हालत को देखते हुए भी, लोग लापरवाही बरत रहे है जिसका परिणाम बहुत ही भयानक हो सकता है मैं समस्त देशवासिओ से अनुरोध करता हूँ कि आप लोग इसको मजाक न समझें कुछ समस्याएं जैसे रोटी, दवाई इत्यादि आवश्यक है लेकिन इसके बावजूद आप लोग सावधानी बरते!
आज सुपर पावर कहे जाने वाले अमेरिका और इटली जैसे देशो में हालात बहुत ही गंभीर है जबकि वहा पर सब तरह की सुविधाएं उपलब्ध है और हमारा देश जहा पर डेंगू और बुखार से पीड़ित लोगो को अस्पताल में जगह नहीं मिलती है और तो और जब हमारी सरकार स्कूल में बच्चों को मास्क तक मुहैया नहीं करा सकती है तो आप लोग अंजाम सोच समझ कर घर से बाहर निकले!
एक बात ध्यान रखें आपलोगों की चिंता किसी को नहीं है क्योंकि क्या उच्च अधिकारिओ या राज नेताओ को देश की स्थिति का पता नहीं है कि कितने लोग गरीब है और कितने लोग अनपढ़ फिर भी कोई सूचना देने से पहले आप और हमारी स्थिति का अंदाजा लगाना चाहिए कि इसका परिणाम क्या होगा!
एक और विशेष बात आप और हम मरते है तो मर जाये किसी कोई फर्क नहीं पड़ता और न ही पड़ेगा सब अपने अपने में लगे है अगर देश में महामारी फैलती है तो आपलोगो का तो चेकअप भी नहीं हो पायेगा इलाज तो दूर की बात है क्योंकि अस्पताल तो राजनेताओं, अधिकारिओं और अमीर लोगों से भर जायेगा फिर आप का क्या होगा चिंता का विषय है इसलिए कोशिस करे ज्यादा से ज्यादा लोगों को घर में बैठकर फ़ोन के माध्यम से जागरूक करे और सुरक्षित रहें !
जान है तो जहान है उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए आपलोग अपने मन में विचार करें, देश और मानव जीवन के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं ! धन्यवाद
मुख्य सचिव - नई किरण
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


