सपा नेता प्रदीप ने राज्यपाल को भेजा 14 सूत्रीय मांग ज्ञापन सौपते सपा नेता
संतकबीरनगर(रिपोर्ट अजय श्रीवास्तव): समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को 14 सूत्रीय मांग पत्र भेजकर प्रेरणा ऐप एवं अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यो द्वारा उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों के मानसिक उत्पीड़न रोके जाने का अनुरोध किया है।
उन्होने भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अतिरिक्त निर्वाचन, जनगणना, भोजन बनवाना एवं अन्य प्रकार के अतिरिक्त कार्य लिए जाते है। जिससे शिक्षक सही ढंग से शैक्षिक कार्य नही कर पाते है। उन्होने कहा कि इसी क्रम में सरकार द्वारा प्रेरणा ऐप के नाम से एक ऐसा नियम बनाया जा रहा है जिससे संवैधानिक व्यवस्था का दुरूपयोग होगा एवं शिक्षकों को निम्नलिखित समस्याएं प्रारम्भ होगी।
भारतीय संविधान में दिये गये मौलिक अधिकार में निजता के अधिकार का उल्लंघन (अनुच्छेद 21 के अन्तर्गत), शिक्षिकाओं के फोटो का दुरूपयोग एवं उनकी सुरक्षा का खतरा, समानता के अधिकार का उल्लंघन (अनुच्छेद 14-18 के अन्तर्गत), शिक्षकों के शोषण का नया माध्यम, शिक्षकों की कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी पर शक, सपा नेता प्रदीप सिंह ने कहा कि शिक्षको की सामाजिक प्रतिष्ठा पर प्रहार, शिक्षकों में हीनभावना की बढ़ोत्तरी, शिक्षको का पूर्ण मशीनी करण जिसके अन्तर्गत उनमें निहित भावनात्मक सम्प्रेषण में कमी आना स्वाभाविक, अन्य किसी भी विभागों में लागू न करके शिक्षकों के साथ भेदभाव एवं अपमान पूर्ण व्यवहार, शिक्षा एवं शिक्षण का पूर्णरूपेण बाजारीकरण, नैतिक मूल्यों की भावना में कमी आना स्वभाविक, तकनीकी का दुरूपयोग, नेटवर्क न रहने पर शिक्षक की विश्वसनियता पर शक, गुणवक्तापूर्ण शिक्षण के स्थान पर खानापूर्ति शिक्षण को बढ़ावा, शिक्षकों में मानसिक तनाव एवं अवसाद की वृद्वि जिसके कारण शिक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना स्वभाविक तथा भविष्य में शिक्षक विहीन शिक्षण को प्रोत्साहन मिल सके।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


