जनहित में आम जनमानस को दे बेहतर स्वास्थ्य सेवा-रवीश जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओ का बिन्दुवार किया समीक्षा गति बढ़ाने का दिया निर्देश बैठक को सम्बोधित करते डीएम
संतकबीरनगर(रिपोर्ट- अजय श्रीवास्तव): जिलाधिकारी रवीश गुप्ता शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्वच्छता समिति की बैठक कर सम्बन्धित विभागो के विभागाध्यक्ष एवं स्वास्थ्य अधिकारियो से अपेक्षा किया है कि शासन द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजना, स्वास्थ्य सेवाये का क्रियान्वयन सही ढंग से अधिकारियो से सामंजस्य बनाते हुए संचालित करें।
इस कार्य में सभी स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी अपने घर का कार्य समझते हुए दायित्वो का निर्वहन करते हुए कार्य करें। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता बैठक में उपस्थित समस्त स्वास्थ्य अधिकारी चिकित्सक स्वास्थ्य कर्मी एवं विभिन्न विभागो के विभागाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि विशेष प्राथमिकता कार्य को समझते हुए जनहित को आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करें।
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। आम जनमानस बड़े उपेक्षा के साथ अपने बीमारी का इलाज करवाने के लिए विश्वास रखते हुए सरकारी अस्पतालो पर जाता है और उस विश्वास को न तोड़ा जाय। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियो की कमी अवश्य है लेकिन जो भी अपने टीम के साथी वह सामंजस्य बनाकर ऊर्जा के साथ आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दे।
बैठक में उन्होने भारत सरकार एंव उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओ का बिन्दुवार समीक्षा करते हुए और गति बढ़ाये जाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जिला स्वच्छता समिति की समीक्षा किया उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी को निर्देश दिया कि उनके द्वारा बताये गये बिन्दु पर कार्य किया जाना ठीक है लेकिन उनके स्तर से भी ग्रामीण क्षेत्रो में स्वच्छता का भौतिक सत्यापन समय-समय पर वह स्वंय करें।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 हरगोविन्द सिंह, सीएमएस डा0 पंकज टण्डन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मोहन झा, विभिन्न कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा0 आलोक सिन्हा, डीएमओ अंगद सिंह, एडीएमओ सुनील कुमार चैधरी, जिला विद्यालय निरीक्षण गिरीश चन्द्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी एस0के0 सिंह, डीटीओ डा0 एस0डी0 ओझा, ए0ओ0 जिला स्वास्थ्य, डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश चन्द्र सहित विभिन्न विभागो के विभागाध्यक्ष एवं सभी सीएचसी, पीएचसी अधीक्षक के अलावा डीपीएम व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


