कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया     शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर     लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल     संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही     सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।दीपक कुमार, सुपौलप्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।     जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला     लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान     थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही     भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील     Chandrayaan 2: लैंडर विक्रम से भले संपर्क टूट गया, लेकिन इसरो ने रचा इतिहास     180 रुपये खाने के बिल को लेकर ढाबा संचालक द्वारा २५ वर्षीय युवक की पिटाई मृत्यु     अधिकारियों की मिली भगत से धड़लल्ले हो रहा बिजली मीटर का अवैध व्यापार     पांच साल में बढ़ी प्रधानों की सम्पत्तियों की होगी जांच खंगाली जाएगी प्रधानों की कुण्डली     नई किरण स्कूल में गरीब बच्चों के बीच मनाया बेटी का जन्मदिन     अरुण जेटली का एम्‍स में निधन PM ने कहा दोस्त खोया     
how to identify corona virus infection
awareness against corona virus

दांतों की समस्‍याएं बच्‍चों के संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य पर डालती है बुरा असर जानें इससे बचाव के तरीके

<p>दांतों की समस्‍याएं बच्‍चों के संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य पर डालती है बुरा असर जानें इससे बचाव के तरीके</p>

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 2018 में जारी की गई "फैक्टशीट ऑन डाइट एंड ओरल हैल्थ" के मुताबिक अस्वास्थ्यकर खुराक और खराब पोषण दांतों व जबड़ों के विकास को कुप्रभावित करता है और इसका दुष्प्रभाव जीवन के बाद के वर्षों में भी रहता है। जीवन के आरंभिक वर्षों में जो आहार बच्चों को मिलता है उससे उनके शारीरिक व संज्ञानात्मक विकास में मदद मिलती है। परिणास्वरूप इससे उनके ओरल व संपूर्ण स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार असंतुलित आहार में बहुत सारे कार्बोहाइड्रेट, शुगर व स्टार्च होता है जिससे दांतों में कैविटीज़ और दंत क्षय जैसी मुंह की बीमारियां पनपती हैं, जिससे बच्चों के समग्र स्वास्थ्य पर और ज्यादा दुष्प्रभाव होता है।

क्लोव डेंटल की डॉक्‍टर प्रियंका माथुर का कहना है, "आहार और पोषण का मुंह पर बहुत अहम असर होता है। अत्यधिक शुगर वाले खाद्य पदार्थों से ऐसिड बनता है जो दांतों के ऐनामल पर असर करता है और जिससे दंत क्षय होता है। दांतों की समस्याएं न सिर्फ ओरल कैविटी को प्रभावित करती हैं बल्कि ये बच्चों के संपूर्ण विकास पर भी व्यापक असर डालती हैं।"

मुंह के स्वास्थ्य की स्थिति, खानपान की आदत, पोषण का स्तर और सामान्य स्वास्थ्य के बीच में काफी पेचीदा संबंध है और इन्हें परस्पर जोड़ने वाले कई कारक होते हैं। अगर मौखिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उससे भोजन के विकल्प चुनने में बदलाव आता है और खानपान पर नकारात्मक असर पड़ता है जिससे पोषण का स्तर घटता है और चलकर क्रोनिक सिस्टेमिक रोगों की स्थिति बनती है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉरमेशन, यूएसए के मुताबिक मौखिक एवं पोषण संबंधी समस्याओं को पहचानना और उनका उपचार करना स्वास्थ्य एवं जीवन गुणवत्ता सुधारने के लिए बेहद अहम है।

क्लोव डेंटल के चीफ क्लीनिकल ऑफिसर डॉक्‍टर विमल अरोड़ा कहते हैं, "मौखिक स्वास्थ्य से संपूर्ण स्वास्थ्य व कल्याण का रास्ता खुलता है। यह न केवल बच्चे के विकास को बल्कि उसके आत्म विश्वास को भी प्रभावित करता है। बच्चों के दांत खराब होंगे तो वे खुद को कमतर समझेंगे, शर्मिंदा और नाखुश होंगे। संतुलित व पौष्टिक आहार सर्वश्रेष्ठ तरीका है बढ़िया मौखिक स्वास्थ्य पाने और भविष्य में होने वाली परेशानियों को रोकने का।

सेहतमंद दांतों के लिए जरूरी पोषक तत्‍व
सेहतमंद दांतों के लिए कम उम्र से ही स्वास्थ्यकर पोषण बेहद अहम है। माता-पिता को अपने बच्चों की खानपान की आदतों पर ध्यान देना चाहिए और खानपान की अच्छी आदतें उन्हें सिखानी चाहिए। कैल्शियम से भरपूर चीजें (जैसे लो-फैट मिल्क, दही, चीज़, बादाम), हरी पत्तेदार सब्जियां व अन्य ऐसे ही स्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थ दांतों व हड्डियों को मजबूत करते हैं इसलिए इन्हें बच्चों के आहार में बढ़ावा दिया जाना चाहिए। अंडे, मछली, हल्का मांस व डेयरी उत्पाद फॉस्‍फोरस से भरपूर होते हैं जो कि मजबूत दातों के लिए लाभकारी होता है। माता-पिता को बच्चों के आहार में विटामिन सी से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए जो कि मसूड़ों को मजबूती देने में सहायक है

सही मात्रा में फ्लोराइड होने से दंत क्षय की रोकथाम में मदद मिलती है, यद्यपि फ्लोराइड की मात्रा बढ़ने से दांतों में भूरे धब्बे आ जाते हैं जो शर्मिंदगी की वजह बनते हैं।

इसी प्रकार अन्य विटामिनों एवं खनिजों की कमी दांतों व हड्डियों दोनों के ही विकास पर असर करती है और उनका रूप बिगड़ जाता है।

कोमल और चिपकने वाले खाद्य पदार्थ मसूड़ों की बीमारियों की शुरुआत करते हैं, इनकी वजह से बाद में चलकर मसूड़ों से खून निकलने लगता है। खराब खानपान की वजह से बचपन में ही दांत खराब हो जाते हैं, चबाने का उकसाव ठीक से नहीं होता जिससे जबड़ा छोटा रह जाता है और बेडौल दांत विकसित होते हैं। बच्चों को ऐसा भोजना दीजिए जिसे उन्हें अच्छे से चबाना पड़े इससे उनके दांते बेडौल नहीं होंगे और उनके मसूड़ों, हड्डियों व जबड़ों का भी अच्छी तरह से विकास होगा।

Source: https://www.onlymyhealth.com/oral-health-dental-problems-affect-the-overall-health-of-children-know-how-to-prevent-them-in-hindi-1567422630

 



ताजा खबरें

  • 16-04-2020 - 08:20 PM

    कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया

  • 02-04-2020 - 10:00 AM

    शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर

  • 30-03-2020 - 10:20 AM

    लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल

  • 27-03-2020 - 11:20 AM

    संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही

  • 26-03-2020 - 07:30 PM

    सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।

    दीपक कुमार, सुपौल


    प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

  • 26-03-2020 - 12:35 PM

    जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला

  • 26-03-2020 - 12:30 PM

    लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान

  • 26-03-2020 - 11:30 AM

    थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही

  • 27-03-2020 - 10:00 AM

    भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील

  • 23-10-2019 - 11:00 AM

    साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा

  • 23-10-2019 - 10:30 AM

    मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस

  • 22-10-2019 - 11:00 AM

    टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड

  • 22-10-2019 - 10:30 AM

    फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई

  • 21-10-2019 - 10:40 AM

    रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड

  • 21-10-2019 - 10:30 AM

    इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह