जहरखुरानी के शिकार दम्पत्ति के मदद के लिए आगे आयी संतकबीर सेवा समिति
संतकबीरनगर-रिपोर्ट-अजय श्रीवास्तव - विगत कई वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाली ISO प्रमाणित गैर सरकारी संस्था संतकबीर सेवा समिति ने आज एक बार फिर मानवता की मिशाल पेश की है
आपको बता दें कि जनपद बस्ती से अज्ञात कार का सहारा लेना एक अधिवक्ता और उसकी पत्नी को भारी पड़ गया, अज्ञात कार द्वारा बस्ती से सहजनवां तक का सफर इस दम्पत्ति के लिए जानलेवा बन गया था क्योंकि अज्ञात कार चालक द्वारा दम्पत्ति को बीच रास्ते मे नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ पहले लूट किया गया फिर उन्हें कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भुजैनी और चुरेब चौराहे के बीच चलती कार से धक्का देकर बाहर फेंक दिया गया था।
इस बात की जानकारी जैसे ही समिति के कोषाध्यक्ष रमेश चंद यादव को हुई वैसे ही उन्होंने अपने निजी साधन से जहरखुरानी के शिकार हुए दम्पत्ति को जिला अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज कराया।
समिति के कोषाध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी रमेश चंद यादव ने जहरखुरानी के शिकार दम्पत्ति की न सिर्फ मदद की बल्कि जिला अस्पताल में तब तक उन दोनों की निगरानी करते रहे जब तक पीड़ित दम्पत्ति के परिजन मौके पर नही पहुंच गए।
विदित हो कि बस्ती जिले के शहर क्षेत्र कटेश्वर पार्क गांधी नगर के रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता पीयूष कुमार श्रीवास्तव अपनी पत्नी श्रीमती अंजू श्रीवास्तव के साथ गोरखपुर सहजनवां जाने के लिए घर से निकले थे।
ऑटो द्वारा रेलवे स्टेशन पहुंचे अधिवक्ता पीयूष श्रीवास्तव की ट्रेन विलम्ब होने के कारण छूट गयी जिसके बाद वो जैसे ही रेलवे स्टेशन बस्ती से बाहर निकल ऑटो द्वारा रोडवेज चौराहे पर जाने वाले थे वैसे ही अज्ञात कार चालक उनके पास आया और उनसे पूंछा कि कहां जाना है जिसपर उन्होंने सहजनवां तक जाने की बात कही जिसपर अज्ञात कार चालक द्वारा उचित किराए से कुछ ज्यादे लगने की बात कहकर उन्हें कार में बैठने की बात कही और वहां से निकल पड़ा।
बीच रास्ते मे ही कार चालक द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर दम्पत्ति से लूट की गई फिर उन्हें भुजैनी और चुरेब के बीच चलती कार से फेंक दिया था जिसकी फौरी तौर पर मदद करते हुए संस्था के कोषाध्यक्ष रमेश चंद यादव ने मानवता की मिसाल पेश की है जिसकी खबर पर हर कोई उनकी प्रशंसा करते नही थक रहा।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


