इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने इन दो टीमों को बताया T20 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार
नई दिल्ली: इस साल इंग्लैंड ने अपनी मेजबानी में इयोन मोर्गन की कप्तानी में पहला वनडे विश्व कप जीता था। उसमें केन विलियमसन की कप्तानी वाली कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में कई फैसले ऐसे हुए जो न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ गए और आज भी कीवी टीम उसे याद करती है। मोर्गन भी विलियमसन के दर्द को समझते हैं।
मोर्गन अब अबू धाबी में होने वाली टी-10 लीग में भाग लेंगे जिसका प्रसारण सोनी नेटवर्क पर होना है। इस टी-10 लीग के प्रमोशन के लिए आए मोर्गन ने वनडे विश्व कप में चैंपियन बनने के सफर और अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर अपनी राय रखी।
इयोन मोर्गन की विशेष बातचीत के मुख्य अंश-सच कहूं तो इसकी तैयारियां अभी बस शुरू ही हुई हैं। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को शुरू होने में अभी करीब 12 महीने का समय शेष बचा हुआ है।
ऐसे में हमारा ध्यान उन 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों पर है जिसे इस दौरान हम खेलने वाले हैं। निश्चित तौर पर वनडे विश्व कप चैंपियन होने के कारण हमारे ऊपर दबाव होगा लेकिन हम इसे सकारात्मक तौर पर लेंगे।
कभी-कभी खेल बहुत नजदीकी हो जाता है और नतीजे का अंतर बहुत कम होता है। विश्व कप फाइनल में जीत का अंतर बहुत ही नजदीकी था और उसका नतीजा किसी भी तरफ जा सकता था। मैं समझ सकता हूं कि केन किन परिस्थितियों से गुजरे होंगे क्योंकि 2016 टी-20 विश्व कप के दौरान भी हम कुछ ऐसी ही परिस्थितियों से गुजरे थे जहां फाइनल में आखिरी ओवर में कार्लोस ब्रेथवेट ने लगातार चार छक्के लगाकर हमारे हाथ से जीत छीन ली थी। जहां तक केन का सवाल है तो वह बहुत अच्छे इंसान और कप्तान हैं।
मुझे लगता है कि आप जब भी किसी विश्व कप में जाते हैं तो ऑस्ट्रेलिया और भारत को खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में देखते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया को मजबूत टीमों में गिना जाता है। आगामी टी-20 विश्व कप में भारत के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया खिताब का प्रबल दावेदार होगा क्योंकि उसे अपने घर में खेलने का फायदा होगा। हालांकि मुझे लगता है कि आने वाले मैचों में कुछ अच्छे नतीजे और तैयारियों के साथ जाने पर हालात थोड़े बदल सकते हैं।
मुझे लगता है कि ट्रेवर का कार्यकाल बेहतरीन रहा। मैं उन्हें 10 में से 10 अंक दूंगा। इंग्लैंड की टीम की सफलता में उनका योगदान अभूतपूर्व रहा है। उन्होंने एक बेहतर कप्तान बनने में मेरी भी बहुत मदद की।
मुझे लगता है कि ट्रेवर का कार्यकाल बेहतरीन रहा। मैं उन्हें 10 में से 10 अंक दूंगा। इंग्लैंड की टीम की सफलता में उनका योगदान अभूतपूर्व रहा है। उन्होंने एक बेहतर कप्तान बनने में मेरी भी बहुत मदद की।
मैं इसके बारे में कुछ ज्यादा नहीं जानता। हमेशा अटकलों का बाजार गरम रहता है लेकिन मुझे लगता है कि वह जब बेहतर समझे अपने करियर को खत्म कर सकते हैं।
मुझे लगता है कि हर प्रारूप की क्रिकेट में अपनी अलग भूमिका है। दूसरे प्रारूपों की तरह अब टी-10 भी इस खेल का अहम हिस्सा है जिसमें ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किए जाने की क्षमता है। क्योंकि यह एक ऐसा प्रारूप है जिसका एक मैच महज 90 मिनटों में पूरा हो जाता है। इसमें एक दिन के अंदर चार मुकाबले खेले जा सकते हैं। इसमें आठ से 10 टीमों का टूर्नामेंट दो सप्ताह के अंदर कराया जा सकता है।
जोफ्रा की गेंदबाजी को देखना शानदार है। उसके पास गति है और वह तुरुप का इक्का है। वह हर प्रारूप में किसी भी स्थिति में गेंदबाजी कर सकता है। उसे जो भी चुनौती दी गई वह उससे सफलतापूर्वक बाहर निकला। हमने अभी उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं देखा है। वह अब भी हर समय सीखने की कोशिश करता है।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


