इस वजह से जल्दी किया गया T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन आप भी जानिए
नई दिल्ली: India vs South Africa T20 Series: गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया। इस टीम में एक बार फिर से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को जगह नहीं मिली है। पूर्व निर्धारित समय से करीब एक सप्ताह पहले ही भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया, जिसमें पीछे एक बड़ी वजह है, जो अब सामने आ गई है।
दरअसल, 15 सितंबर से होने वाली इस तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन पहले गुरुवार 5 सितंबर को होना था, लेकिन बीसीसीआइ के शॉर्ट नोटिस के बाद टीम का चयन सात दिन पहले ही कर लिया गया। गुरुवार 29 अगस्त को चुनी गई 15 सदस्यीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है, जो 15 सितंबर को धर्मशाला, 18 सितंबर को मोहाली और 21 सितंबर को बेंगलुरु को तीन टी20 मैच खेलेगी।
अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति ने इस टीम का चुनाव किया है। नई दिल्ली, तिरुवनंतपुरम, बेंगलुरु और जमैका में बैठकर कप्तान विराट कोहली और चयनकर्ताओं की समिति ने कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टीम को चुना था।
इस बीच सवाल ये भी उठ गया है कि सात दिन पहले क्यों टीम का चुनाव किया गया तो इसका जवाब ये है कि भारतीय टीम का मैन स्पॉन्सर बदल गया है। इस वजह से भारतीय टीम के कपड़े बनाने वाली कंपनी Nike को नए जर्सी तैयार करने में समय लगेगा।
नई जर्सी तैयार होने में लगेगा समय
रिपोर्ट्स की मानें तो इसी कारण से Nike को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से अपील करनी पड़ी थी कि टीम का चयन जल्दी किया जाए ताकि उन्हें नई जर्सी और सभी सामान पर नया लोगो लगाने का समय मिल सके। गौरतलब है कि Oppo अब भारतीय टीम की जर्सी पर नज़र नहीं आएगी।
ओप्पो ने पांच साल की डील दो साल में खत्म कर दी है। वहीं, अपने राइट्स ओप्पो कंपनी ने बेंगलुरु की कंपनी BYJU’S को बेच दिए हैं। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज से भारतीय टीम की मुख्य स्पॉन्सर BYJU’S होगी, जो जर्सी के सामने नज़र आएगी।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टी20 टीम इस प्रकार है
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कृणाल पांडया, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चहर, खलील अहमद, दीपक चहर और नवदीप सैनी।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


