कोहली शतक के करीब
नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का आज दूसरा दिन है। पहले दिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। भारत ने ओपनर मयंक अग्रवाल की शतकीय पारी के दम पर पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए थे। दूसरे दिन भारत ने इसी स्कोर से आगे खेलने शुरू किया।
रहाणे के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने लिया रिव्यू
केशव महाराज ने अजिंक्य रहाणे के खिलाफ 101वें ओवर की पहली गेंद पर LBW की अपील की जिसे फील्ड अंपायर ने नकार दिया। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने रिव्यू लेने का फैसला लिया लेकिन थर्ड अंपायर ने भी रहाणे को नॉट आउट करार दिया।
पहले दिन भारत की तरफ से एक शतक और दो अर्धशतक बने। मयंक अग्रवाल ने 195 गेंद पर 108 रन की पारी खेली। मयंक ने इस पारी में 16 चौके और दो छक्के लगाए। इस टेस्ट सीरीज में यह उनका लगातार दूसरा शतक है। विशाखापत्तनम टेस्ट की पहली पारी में मयंक ने 215 रन बनाए थे। इसके अलावा पहले दिन चेतेश्वर पुजारा ने 112 गेंद पर 58 रन की पारी खेली जबकि कप्तान विराट कोहली नाबाद 63 रन बनाकर वापस लौटे।
मयंक और पुजारा की शतकीय साझेदारी
पहले दिन के खेल में भारत को रोहित शर्मा के रूप में महज 25 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा था। इसके बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा ने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर 138 रन जोड़े और भारत के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। इस साझेदारी में मयंक ने 72 जबकि पुजारा ने 58 रन बनाए।
भारत का प्लेइंग इलेवन
मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी
साउथ अफ्रीका का प्लेइंग इलेवन
डीन एल्गर, एडेन मार्करम, थ्युनिस डिब्रून, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), तेंबा बावुमा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, वर्नोन फिलेंडर, एनरिक नॉर्तेजे और कैगिसो रबादा।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


