क्रिस गेल ने ठोक डाला T20 क्रिकेट में एक और तूफानी शतक पारी में जड़े इतने छक्के
नई दिल्ली: कैरेबियाई टीम के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के बल्ले ने एक बार फिर से आग उगली है। क्रिस गेल ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के छठे सीजन में सबसे पहले शतक ठोका है। सीपीएल के इतिहास में क्रिस गेल के बल्ले से चौथा शतक निकला है। वहीं, टी20 क्रिकेट में वे अब तक 22 शतक लगा चुके हैं। क्रिस गेल ने एक और तूफानी शतक ठोककर सीपीएल में सनसनी मचा दी है।
क्रिस गेल ने जमैका थलावाज (Jamaica Tallawahs) की ओर से सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रिओट्स (St Kitts and Nevis Patriots) के खिलाफ महज 54 गेंदों में शतक ठोका। आउट होने तक क्रिस गेल ने 62 गेंदों में 7 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 116 रन बनाए। हालांकि, क्रिस गेल के इस शतक पर उनकी ही टीम के गेंदबाजों ने पानी फेर दिया और मैच जमैका थलावाज टीम हार गई।
क्रिस गेल टी20 लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। क्रिस गेल सीपीएल और आइपीएल जैसी टी20 लीग्स में अब तक 22 शतक लगा चुके हैं। क्रिस गेल ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी दो शतक लगाए हैं। इस तरह वे अब तक 24 टी20 शतक लगा चुके हैं। इनके बाद जिस खिलाड़ी का नंबर दूसरे स्थान पर है वो खिलाड़ी सिर्फ 8 टी20 शतक लगा पाया है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल क्लिंगर ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में 8 शतक जड़े हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर एरोन फिंच का नाम है जो टी20 लीग्स में अब तक 7 शतक जड़ चुके हैं। उधर, क्रिस गेल द्वारा टी20 क्रिकेट में लगाए गए चौके-छक्कों का भी कोई सानी नहीं है। क्रिस गेल अब तक इस फॉर्मेट में 988 चौके और 944 छक्के लगा चुके हैं।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


