गौतम गंभीर का पाकिस्तान पर तीखा तंज बोले- इतना कश्मीर किया कि कराची भूल गए
नई दिल्ली: Gautam Gambhir on Pakistan: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा भाजपा सासंद गौतम गंभीर ने एक बार फिर पाकिस्तान पर जोरदार तंज कसा है। श्रीलंकाई टीम को सुरक्षा देने के लिए गौतम गंभीर ने पाकिस्तान सरकार पर वार किया है। एक दशक से ज्यादा समय के बाद पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम को पाकिस्तान ने कड़ी सुरक्षा दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर और वीडियो को देखा जाए तो पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) के कहने पर श्रीलंका की टीम को कड़ी सुरक्षा प्रदान की है। श्रीलंका की टीम बस को सुरक्षा के घेरे रखते हुए बड़ा काफिला निकाला, जिसमें तीन दर्जन से ज्यादा आर्मी और पुलिस की गाड़ियां मौजूद थी। इसके बाद श्रीलंकाई टीम को कराची के नेशनल स्टेडियम ले जाया गया।
गंभीर ने वीडियो किया ट्वीट
पाकिस्तान द्वारा कराची में श्रीलंका की टीम को इतनी बड़ी सुरक्षा देने पर गौतम गंभीर ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो के साथ गौतम गंभीर ने कैप्शन में लिखा है, "इतना कश्मीर किया कि कराची भूल गए।" आपको बता दें, इस वीडियो में दो पाकिस्तानी नागरिक आपस में बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बस टैंक की ही कमी थी बाकी तो सब श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा में लगा दिया।
दरअसल, पाकिस्तान ने श्रीलंका को इसलिए फुलप्रूफ सिक्योरिटी दी है, क्योंकि पीसीबी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से टीम को सुरक्षा देने का वादा किया था। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि साल 2009 में श्रीलंका की टीम बस पर लाहौर में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कई खिलाड़ी घायल हुए थे, जबकि अन्य लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से पाकिस्तान में कुछ ही अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं।
कमजोर है श्रीलंकाई टीम
10 खिलाड़ियों के मना करने के बाद श्रीलंका की कमजोर टीम पाकिस्तान के दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलने गई है। कराची में खेली जा रही इस वनडे सीरीज के दो मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें से दूसरे मुकाबले को पाकिस्तान ने जीता है, जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। टी20 इंटरनेशनल सीरीज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेली जानी है।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


