भारत से मिली शिकस्त अब अगले साल जून तक टेस्ट चैंपियनशिप में वेस्टइंडीज को नहीं मिलेंगे अंक
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच हारकर वेस्टइंडीज ने सीरीज 0-2 से गंवा दी। मेजबानी करते हुए टेस्ट चैंपियनशिप में यह वेस्टइंडीज की पहली सीरीज थी। भारत ने दोनों मुकाबले जीतकर 120 अंक हासिल किए जबकि वेस्टइंडीज एक भी अंक नहीं जुटा पाया।
आईसीसी द्वारा शुरू की गई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत इस वक्त पहले स्थान पर है जबकि छठे स्थान पर। एंटीगा में खेले गए पहले टेस्ट मैच मैच में भारत ने 318 रन से जीता था जबकि दूसरा मुकाबला 257 रन से अपने नाम किया।
अब जून तक वेस्टइंडीज को नहीं मिल पाएंगे अंक
भारत के साथ चैंपियनशिप की शुरुआत करने वाली वेस्टइंडीज की टीम को अब अगले साल जून तक इंतजार करना होगा। चैंपियनशिप के कार्यक्रम के मुताबिक विंडीज टीम को अगले साल जून से पहले कोई सीरीज नहीं खेलना है। जून में इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम तीन मैचों की सीरीज खेलेगी। इसका मतलब है उसके खाते में जून 2020 तक कोई अंक नहीं आने वाले हैं।
भारत के सामने अच्छा मौका
टीम इंडिया अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर पर चैंपियनशिप के तहत तीन टेस्ट मैच खेलेगी। यह मुकाबले अक्टूबर और नवंबर के बीच खेले जाएंगे। इसके बाद नवंबर में ही बांग्लादेश की टीम भारत दौरे पर आएगी। दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। साल 2020 में भारत को न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है। वहां टीम इंडिया फरवरी में दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी।
टेस्ट चैंपियनशिप में कितनी टीमें
आईसीसी द्वारा शुरू की गई टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 9 टीमों को रखा गया है। इसमें भारत, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें हैं।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


