वेस्टइंडीज के घर पर धुरंधर बनाएंगे रिकॉर्ड ! कोहली, अश्विन, जडेजा, पंत के पास मौका
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज अहम मानी जा रही है। एक तो टेस्ट चैंपियनशिप उसपर भारतीय खिलाड़ियों के पास निजी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। कप्तान विराट कोहली, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और रिषभ पंत के पास इस सीरीज में कीर्तिमान स्थापित करने का मौका होगा।
भारत दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के साथ एंटीगा में खेलने उतरेगी। इस मैच में विराट के पास कप्तानी और बल्लेबाजी में रिकॉर्ड बनाने का मौका है।
कप्तानी में धौनी को पीछे कर सकते हैं कोहली
विराट के पास पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के रिकॉर्ड को पीछे करने का मौका है। विराट ने अब तक 46 टेस्ट में कप्तानी कर 26 जीत हासिल की है जबकि धोनी के नाम 60 मैचों में 27 जीत का रिकॉर्ड है। विंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट जीतकर कोहली धौनी से आगे निकल सकते हैं।
रिषभ पंत के नाम जुड़ सकता है ये विकेटकीपिंग रिकॉर्ड
युवा विकेटकीपर रिषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ अगर दो टेस्ट में आठ शिकार करने में कामयाब होते हैं तो वह भारतीय रिकॉर्ड बनाएंगे। पंत भारत की तरफ से सबसे तेज 50 बल्लेबाजों को आउट करने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे। अब तक 9 टेस्ट खेलने वाले पंत ने कुल 42 (40 कैच, दो स्टंपिंग) शिकार किए हैं। धौनी ने 15 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी।
जसप्रीत बुमराह के पूरे होंगे 50 टेस्ट विकेट
10 टेस्ट मैच खेलने वाले जसप्रीत बुमराह ने अब तक कुल 49 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं। 1 विकेट और हासिल करते ही वह भारत की तरफ से 50 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।
मोहम्मद शमी पूरा कर सकते हैं 150 विकेट
भारतीय तेज गेंदबाज शमी के पास भी एक निजी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। 40 टेस्ट खेलने वाले शमी ने अब तक 144 बल्लेबाजों को आउट किया है। 150 विकेट पूरा करने से वह 6 विकेट दूर हैं।
अश्विन और जडेजा की नजर निजी कीर्तिमान पर
स्पिनर आर अश्विन के पास इस सीरीज के दौरान 350 विकेट पूरे करने का मौका होगा। अब तक 65 टेस्ट खेल चुके अश्विन के खाते में कुल 342 विकेट हैं। वहीं रविंद्र जडेजा भी अपने 200 टेस्ट विकेट से 8 विकेट दूर हैं। जडेजा के 41 टेस्ट मैच में कुल 192 विकेट हैं।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


