शिखर धवन ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 7000 रन विराट रैना व रोहित के बाद किया ये कमाल
नई दिल्ली: India vs South Africa: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी 20 मैच के दौरान एक अहम मुकाम हासिल किया। पहली पारी में प्रोटियाज के खिलाफ चार रन बनाते ही उन्होंने टी 20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरे धवन ने पहली पारी की पहली ही गेंद पर शानदार चौका लगाया और ये मुकाम हासिल कर लिया।
धवन ने टी 20 क्रिकेट में पूरे किए 7000 रन
शिखर धवन से पहले टी 20 क्रिकेट में भारत की तरफ से ये मुकाम विराट कोहली, सुरेश रैना व रोहित शर्मा हासिल कर चुके हैं। धवन 7000 रन तक पहुंचने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। गेल ने 391 मैचों में 13021 रन बनाए हैं। वहीं इस मामले में दूसरे स्थान पर ब्रैंडन मैकुलम हैं जिन्होंने 370 मैचों में 9922 रन बनाए हैं। किरोन पोलार्ड तीसरे स्थान पर हैं और उनके नाम पर 484 मैचों में 9601 रन है।
शिखर धवन का टी20 करियर
धवन के टी 20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 248 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम पर अब कुल 7032 रन हो गए हैं। टी 20 में उनके नाम पर कोई भी शतक नहीं है और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 97 रन है। धवन ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 53 अर्धशतक लगाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ धवन ने तीसरे टी 20 मैच में 25 गेंदों पर 36 रन बनाए। इससे पहले दूसरे मैच में उन्होंने 40 रन की पारी खेली थी।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


