सचिन तेंदुलकर छूटे पीछे अब विराट कोहली के निशाने पर सौरव गांगुली ये स्कोर
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में खेलने उतरेगी। टीम का इरादा सीरीज में मेहमान टीम को 3-0 से शिकस्त देने की होगी। कप्तान विराट कोहली के पास सौरव गांगुली के टेस्ट स्कोर को पीछे छोड़ने का मौका होगा।
भारतीय टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में अब तक बेबस ही नजर आई है। पहले मैच में भारत ने 203 रन से जीत हासिल की तो वहीं दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने पारी और 137 रन से अपने नाम किया। लगातार दोनों मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम के कप्तान विराट भी शानदार फॉर्म में हैं। पहले मुकाबले में भले कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए हों लेकिन दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जमाकर इतिहास रच दिया। सचिन तेंदुलकर और सगवाग को पीछे छोड़ने वाले विराट की नजर अब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के टेस्ट स्कोर पर होगी।
सौरव गांगुली को पीछे छोड़ सकते हैं कोहली
टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वालों कि लिस्ट में विराट कोहली सौरव गांगुली से आगे निकल सकते हैं। गांगुली ने 113 टेस्ट खेलकर 7212 रन बनाए हैं जबकि कोहली ने 81 टेस्ट खेलकर 7054 रन बनाए हैं। कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जमा चुके हैं और उनके फॉर्म को देखते हुए लगता है वह 159 रन बनाकर गांगुली को आसानी से पीछे छोड़ देंगे।
चैपल और फ्लेमिंग को कर सकते हैं पीछे
वैसे विराट कोहली के पास तीसरे टेस्ट में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़ने का भी मौका होगा। चैपल के नाम टेस्ट क्रिकेट में 7110 रन हैं तो वहीं फ्लेमिंग 7172 टेस्ट रन बनाए हैं।
सचिन और सहवाग को छोड़ा पीछे
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जमाकर सचिन तेंदुलकर और सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ा। कोहली ने टेस्ट में सातवां दोहरा शतक जमाया और भारत की तरफ से ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


