जाह्नवी और कार्तिक को मिला ये नया साथी इस फिल्म से होगा बॉलीवुड में डेब्यू
नई दिल्ली: कार्तिक आर्यन और जाहन्वी कपूर के साथ ‘दोस्ताना 2’ में कौन होगा ये सवाल सबके दिमाम में कई दिन से चल रहा है। लेकिन अब इस सवाल का जवाब मिल गया है। फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि फिल्म में तीसरा एक्टर कौन होगा। करण ने इंस्टाग्राम पर इस नए चेहरे से पर्दा उठा दिया है।
करण ने एक फोटो शेयर की है जिसमें एक नया लड़का नजर आ रहा है। डायरेक्टर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, धर्मा ब्लॉक के नए चेहरे को आप सबसे मिलने वाले के लिए मैं बहुत और उत्साहित हूं। लक्ष्य, फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हम साथ में एक अच्छा रास्ता तय करेंगे। स्वागत करें इस नए चेहरे लक्ष्य का। इन्हें ढेर सारा प्यार और दुआएं दें।
लक्ष्य सोशल मीडिया पर ज्यााद एक्टिव नहीं हैं। अगर उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखेंगे तो उन्होंने अपनी बस दो फोटो शेयर की हुई हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्हें धर्मा प्रोडक्शन को धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा, इस नई शुरुआत के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मुझे धर्मा परिवार का हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया। दोस्ताना 2 से शुरुआत करने का अब और इंतजार नहीं कर सकता।
आपको बता दें कि 'दोस्ताना 2' साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'दोस्ताना' का रीमेक है। दोस्ताना में प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहिम और अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर अच्छी छाप छोड़ी थी।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


