नहीं रहा बॉलीवुड का 'कालिया' 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर विजू खोटे का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। विजु खोटे को अभिनेता अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र स्टाटर फिल्म शोले में 'कालिया' का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। शोले के अलावा भी विजु खोटे ने कई फिल्मों में काम किया था। साल 1964 में भारतीय सिनेमा में काम कर रहे विजू खोटे की कई फिल्में काफी चर्चित रहीं, जिसमें शोले, अंदाज अपना अपना आदि का नाम शामिल है।
फिल्म शोले में उनके द्वारा बोले गए डायलॉग को आज भी याद किया जाता है और उनकी स्टाइल आज भी लोग याद करते हैं। शोले के अलावा आमिर खान-सलमान खान की फिल्म 'अंदाज़ अपना अपना' में उनका रॉबर्ट का किरदार काफी फेमस हुआ। विजु खोटे ने हिंदी फिल्मों के साथ साथ कई मराठी फिल्मों में भी काम किया था।
विजु खोटे के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें उनके 'कालिया' वाले किरदार के लिए याद कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि आप हमेशा याद आएंगे।
साथ ही लोग उनके डायलॉग के मीम बनाकर भी शेयर कर रहे हैं। उनका सबसे चर्चित डायलॉग 'सरदार... मैंने आपका नमक खाया है।' वहीं लोगों का कहना है कि अब उनका स्थान कोई भी नहीं ले सकता है।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


