पहले दिन ही हुआ झगड़ा कंटेस्टेंट्स को राशन के लिए करना पड़ा ये काम
नई दिल्ली: बिग बॉस के 13वें सीजन की शुरुआत हो गई है और इस बार का सीजन काफी मजेदार हो सकता है, क्योंकि घरवालों ने पहले ही दिन से गेम को रोचक बनाना शुरू कर दिया है। इस बार सलमान खान की जगह एक्ट्रेस अमीषा पटेल बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स को टास्क देती हुई नजर आ रही हैं, जो इस सीजन में घर में एक मालकिन का रोल अदा करने जा रही हैं। अगर आप सोमवार को शो नहीं देख पाए हैं तो यहां देख लीजिए... आखिर पहले दिन घर में क्या क्या हुआ...
Bigg Boss 13 Day 1 Highlights
पहले दिन अमीषा पटेल यानी मालकिन की एंट्री 'कहो ना प्यार है' गाने के डांस के साथ होती है। इसके बाद अमीषा सभी प्रतिभागियों से मिलती हैं। उसके बाद पहले दिन ही टास्क का दौर भी शुरू हो जाता है। पहले दिन ना सिर्फ टास्क हुए, बल्कि प्रतिभागियों में बहस भी देखने को मिली।
अमीषा पटेल पहले दिन पहला टास्क करवाती है, जिसका का उद्देश्य राशन जुटाना होता है। इस टास्क के लिए सभी प्रतिभागियों को 10 मिनट का वक्त दिया जाता है और कंटेस्टेट्स को अपने मुंह से राशन का सामान एक दूसरे को पास करना होता है। जितना प्रतिभागी अपने मुंह से दूसरे तक सामान पहुंचा देंगे, उन्हें उतना ही राशन मिलेगा।
इसी बीच अमीषा मालकिन चाहती है टास्क में अबु मलिक और असीम को टास्क देती हैं, जिसमें उनके शरीर पर लड़कियों की ओर से कुछ लिखने के लिए कहा जाता है। इसके बाद अबु मलिक और असीम की टीशर्ट उतारनी पड़ी और लड़कियों को कहा गया कि वो उनके शरीर पर लिखें कि इससे लड़कियों पर उनका क्या इंप्रेशन पड़ा।
वहीं बीच- बीच में दिखाया जाता है कि घर वाले नाश्ते के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। पहले दिन ही पारस और सईम के बीच जम्मू को लेकर भी बहस होती है, जिसमें जम्मू की लड़कियों को लेकर किए जाने वाले कमेंट के बारे में भी बात की जाती है।
'मालकिन चाहती है' नाम का एक टास्क होता है, जिसमें अमीषा पटेल कंटेस्टेंट सिद्धार्थ डे को स्विमिंग पूल में उतरवाती है और गाना गाने के लिए कहती हैं। वहीं अबु मलिक भी स्विमिंग पूल में उतरकर अमीषा के लिए गाना गाते हुए दिखाई दिए। अमीषा 2 ब्लैक हार्ट लेकर आती है और दोनों हार्ट लड़कों को देती है। इसके बाद बिग बॉस अमीषा को घर से बाहर आने का आदेश देते हैं।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


