बड़े पर्दे पर रिलीज हुई प्रभास की साहो जानें कितना कर सकती है बिजनेस
नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद एक्टर प्रभास की फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। भारत की सबसे महंगे बजट वाली फिल्मों से एक साहो का इंतजार सबको है और लोगों को इसके कलेक्शन की उत्सुकता भी है। बाजार को उम्मीद हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा सकती है और अच्छी ओपनिंग के साथ अच्छा बिजनेस कर सकती है। कई भाषाओं में रिलीज हो रही साहो का मुकाबला प्रभास की बाहुबली से किया जा रहा है और सवाल है कि क्या यह फिल्म बाहुबली के कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?
अगर साहो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अच्छी शुरुआत कर सकती है, लेकिन बाहुबली से पीछे रह सकती है। वैसे तो फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आने पर ही पता चलेगा कि फिल्म ने कितना बिजनेस किया है, लेकिन अभी फिल्म ट्रेड जानकारों के अनुसार फिल्म पहले दिन 60-75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है, जिसमें उत्तर भारत का भी काफी सहयोग मिल सकता है।
हालांकि फेस्टिव सीजन होने की वजह से साहो को काफी फायदा मिल सकता है और कलेक्शन में अच्छा उछाल मिल सकता है। साथ ही बॉलीवुड में अभी साहो के टक्कर के कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, जिसका फायदा भी साहो को मिल सकता है। वहीं प्रभास के नाम पर फिल्म देखने जा रहे फैंस की संख्या भी काफी है, ऐसे में फिल्म का अच्छा बिजनेस करना बड़ी बात भी नहीं है।
कैसी होगी फिल्म
यूएई में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट और सेंसर बोर्ड के सदस्य उमेर संधू (Umair Sandhu) ने साहो को 5 में से 4 स्टार दिये हैं और प्रभास को सबसे बड़ा स्टार करार दिया है। उमेर के मुताबिक, जिन दर्शकों को भारी-भरकम एक्शन, कर्ण प्रिय संगीत और मसाला फ़िल्मों का शौक़ है तो साहो निश्चित रूप से उनके लिेए ही है। साहो के एक्शन स्टंट हैरान करने वाले हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
बता दें कि साहो का बजट करीब 350 करोड़ रुपये है और फिल्म ने रिलीज होने से पहले बजट जितनी कमाई कर ली है। फिल्म के गानों और ट्रेलर का काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला था, जो फिल्म की सफलता में भी काम आएगा। अब देखना ये है कि आखिर इतने बड़े बजट वाली फिल्म दर्शकों को कितना खुश कर पाती है
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


