रानी मुखर्जी और काजोल ने ऐसे मनाया सिंदूर खेला, देखें दुर्गा पूजा की खूबसूरत तस्वीरें
नई दिल्ली: त्यौहारों के इस सीज़न में बॉलीवुड सितारों का अलग लुक देखने मिल रहा है। हाल ही में कुछ कुछ होता है कि को-स्टार रानी मुखर्जी और काजोल को दुर्गा पूजा के खास मौके में स्पोट किया गया है। दोनों एक्ट्रेस ने अपने बाकी इंडस्ट्री के साथियों, परिवार और दोस्तों के साथ जमकर सिंदूर खेला रसम की है। सोशल मीडिया में वायरल इन बॉलीवुड सेलेब्स की सिंदूर खेला तस्वीरें हर किसी को फेस्टिव वाइब्स दे रही हैं।
हाल ही में तनीषा मुखर्जी ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें पापुलर फिल्म मेकर करण जौहर के साथ काजोल, रानी मुखर्जी, तनीषा, नताषा पूनावाला और आयान मुखर्जी नज़र आ रहे हैं।
आपको बता दें कि इंडस्ट्री में साथ काम करने के अलावा काजोल, रानी और आयान रिश्तेदार भी हैं। इन तस्वीरों में हर किसी ने ट्रडीशनल कपड़े पहने हुए हैं। रानी मुखर्जी ने इस खास मौके पर लाल और ऑफ वाइट रंग की साड़ी पहनी हुई है। लाइट मेकअप और बंधे बाल में उनका लुक काफी सोबर लग रहा है। काजोल ने दुर्गा पूजा के दौरान पीले रंग की साड़ी के साथ गोल्डन नेक कैरी किया है।
तनीषा मुखर्जी ने हाल ही में रानी मुखर्जी के साथ एक खूबसूरत सेल्फी शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ तनीषा लिखती हैं, ये हम हैं। दोनों की ये फेस्टिवल सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।
आपको बताते चलें कि काजोल आखिरी बार फिल्म हैलीकॉप्टर ईला में नज़र आई थीं जिसके बाद अब वे अजय देवगन की फिल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर में नज़र आने वाली हैं। बात करें रानी मुखर्जी की तो रानी अपनी फिल्म हिचकी के बाद अब जल्द मर्दानी 2 में नज़र आएंगी। आपको बता दें कि रानी और काजोल फिल्म कुछ कुछ होता है में साथ नज़र आ चुके हैं, ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


