ई-रिक्शा को नगर से बाहर सवारी ढोने पर प्रतिबंध लगाने सहित रोडवेज बसों को चौराहे पर पार्किंग न करने की मांग
उतरौला बलरामपुर (रिपोर्ट - राम चरित्र वर्मा): ई रिक्शा को नगर से बाहर सवारी ढोने पर प्रतिबंध लगाने सहित रोडवेज बसों को चौराहे पर पार्किंग न करने की मांग को लेकर नगरपालिका टैक्सी स्टैण्ड ठेकेदार व जीप चालकों ने संयुक्त रूप से एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अरुण कुमार गौड़ को सौंपा।
दिये गए पत्र में कहा है कि ई रिक्शा चालकों को नगर से बाहर सवारी ढोने की परमिट नहीं है लेकिन वे बेखौफ़ होकर नगर से बाहर विभिन्न मार्गों पर सवारी ढोते हैं।जिसके कारण टैक्सी स्टैंड से चलने वाली जीप व प्राइवेट बसों को सवारी नहीं मिलती है।और आमदनी न होने से स्टैंड के ठेकेदार को टोकन शुल्क नहीं दे पा रहे हैं।
जिससे नगरपालिका परिषद को शुल्क अदा नहीं कर सकता हूं।उन्होंने मांग की है कि नगर पालिका प्रशासन को निर्देशित किया जाए कि वह ई रिक्शा को नगर से बाहर सवारी ढोने से प्रतिबंधित किया जाए।वहीं पर रोडवेज बसों को चौराहे पर पार्किग करने से रोका जाय,चौराहों पर रोडवेज बसों के पार्किंग से अक्सर जाम लग जाया करती है और दुर्घटना का कारण बनती है।
इस मौके पर टैक्सी स्टैंड ठेकेदार मलिक एजाज अहमद, जीप चालक हकीकुलला,गुलाम नबी, सोनू,अनिल कुमार, मोहम्मद कलीम, रमेश कुमार, राज किशोर, आनन्द, कल्लन,प्रदीप श्रीवास्तव, लक्ष्मी प्रसाद, गयासुद्दीन, केशव राम, राजेश यादव, मुन्ना, दिनेश यादव, सिराज अहमद, अजय ,मनोज, शिव कुमार, अनवर खां,ननकन,निजामुद्दीन, परमानंद, किशोरी आदि मौजूद रहे।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


