सोनौली नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत कार्यशाला का किया आयोजन
सोनौली: नगर पंचायत सोनौली में गुरुवार की शाम स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर के व्यापारियों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पॉलिथीन बैग के उपयोग पर रोक लगाने एवं स्वच्छता अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा कर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता रखना इस देश के लिए एक बहुत बड़ी सेवा है। इसके साथ ही हम सभी को मिलकर पॉलिथीन बैग के प्रयोग को रोकना होगा। उन्होंने सभी से अपील की कि लोग सड़क पर कूड़ा ना फेंके। कूड़े को कूड़ेदान में ही डालें और पॉलिथीन का प्रयोग बिल्कुल ही ना करें।
इस दौरान वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव, व्यापारी रामानन्द रौनियार, प्रताप मद्धेशिया एवं सरदार विक्की सिंह ने भी नगर को स्वच्छ बनाने हेतु अपनी अहम सुझाव पेश किया। इस अवसर पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष बबलू सिंह, सभासद बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक,अमीर आलम, श्रीनारायन तिवारी, मुरारी मद्धेशिया, दीपक गौड़, अशुतोष त्रिपाठी, नीरज गुप्ता, श्रीनिवास जायसवाल, नन्द गोपाल मद्धेशिया, अमित गुप्ता, कृपा शंकर मद्धेशिया, हरिश्चन्द्र जायसवाल, मुकेश, कृपा शंकर मद्धेशिया, रूपेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अशर्फी लाल सहित बड़ी संख्या में नगर के व्यापारी उपस्थित रहे।
ताजा खबरें
कोरोना महामारी बचने के लिए प्रतापगंज प्रखंड को किया सेनेटाइज़ करवाया गया
शहर से आये लोगो का जांच न होने से क्षेत्रवासिओ में चिंता की लहर
लाकडाऊन में लापरवाही बरत रहे लोगो की वजह से क्षेत्रवासिओ में डर का माहौल
संकट के दौर में सरकारी अस्पताल में दिखी डॉक्टरों की लापरवाही
सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर भी सड़कों एवं हाटों पर छाए रहे सन्नाटा।
दीपक कुमार, सुपौल
प्रतापगंज प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का असर सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़कों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला
लॉक डॉउन लेकर बिहारीगंज में पुलिस ने बंद कराया दुकान
थानाध्यक्ष कर रहे लोगों को जागरूक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों का खैर नही
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 पार प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासिओ से घर से बाहर न निकलने के लिए किया अपील
साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी भारत के साथ क्यों दूसरी बार हुआ ऐसा
मलाइका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे अर्जुन कपूर ने जमकर किया डांस
टेस्ट कप्तानी में और भी महान बने विराट कोहली बना डाले इतने रिकॉर्ड
फिल्मों में ना सही लेकिन एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति जानें- कितनी की है पढ़ाई
रोहित शर्मा के 2.0 अवतार ने मचाई सनसनी बना डाले इतने सारे रिकॉर्ड
इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह


